भारतीय रेल का तिनसुकिया देश का 4000वाँ ऐसा स्टेशन बन गया है जहाँ रेलवे द्वारा यात्रियों तथा आसपास के नागरिकों के लिये निः शुल्क WiFi सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
:diamonds:पूर्वोत्तर में रेल नेटवर्क के साथ यह सुविधा अब वहाँ के लोगों को तकनीक की दुनिया से जुड़ने में सहायता करेगी व उनके सशक्तीकरण में सहायक होगी।
:diamonds:भारतीय रेल ने विगत एक महीने में 1000 स्टेशनों पर निः शुल्क WiFi सेवा शुरू की है तथा इसका लक्ष्य हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर अपने सभी स्टेशनों पर सार्वजनिक WiFi सेवा शुरू करना है।
:diamonds:रेलवे स्टेशनों पर निः शुल्क WiFi सुविधा रेलवायर WiFi नेटवर्क के ज़रिये दी जा रही है। रेलटेल की एक रिटेल ब्रॉडबैंड पहल रेलवायर के तहत यात्रियों को यह WiFi सेवा दी जा रही है। रेलटेल रेल मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक उपक्रम मिनी रत्न (श्रेणी-I) है तथा भारत में सबसे बड़ी तटस्थ दूरसंचार अवसंरचना प्रदाताओं में से एक है।
:diamonds:विदित हो कि पहले चरण में भारतीय रेल ने 1600 स्टेशनों पर यह सेवा शुरू की थी, जबकि दूसरे चरण में इसी साल के अंत तक सभी 5779 स्टेशनों पर यह सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।